मथुरा से रिपोर्ट कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा14मार्च24* टेंपो और मैजिक गाड़ी की हुई टक्कर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।
गुरुवार की सुबह थाना कोतवाली के मछली फाटक के समीप सवारीयो से भरे टेंपो और मैजिक गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो में बैठी दो सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना को देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ऑटो चालक शिवा ने जानकारी देते बताया कि वह सवारी लेकर लक्ष्मी नगर जा रहा था तभी मछली फाटक पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी और दो सवारी अजय पुत्र टिंकू,अनु पुत्र देवी सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसमे अनु की गंभीर हालत देख आगरा के लिए रेफर कर दिया जो की जमुना पार लक्ष्मी नगर सोनई टप्पा का रहने वाला था जहा अनु पुत्र देवी सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत