मथुरा14मार्च24*खाटू श्याम जी का श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 17 18 मार्च को मनाया जाएगा
श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट मथुरा द्वारा मथुरा में 17 मार्च को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा सभी श्याम प्रेमियों के साथ निकली जायेगी
यह श्याम यात्रा मथुरा स्वामी घाट से चौक बाजार मंडी रामदास डीग गेट होते हुए खाटूश्याम मंदिर भूतेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी ।
जहां बाबा का मेहंदी कार्यक्रम के साथ श्याम फाल्गुन महोत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा वही चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी जी के सानिध्य में संकीर्तन किया जाएगा ।
तथा खाटू श्याम बाबा का विशाल संकीर्तन 6:30 बजे से कर्मयोगी नगर ट्रेकमैन सिटी नेशनल हाईवे मथुरा में किया जाएगा ।
इसमें सभी श्याम भक्त पहुंचकर कीर्तन का आनंद लें जिसमें कलाकार सोनी सिस्टर, नीलम, किशोरी अंजलि साध्वी, सागर सिंघल ,आशु शर्मा सहित सोनू सांवरिया खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन करेंगे । जिसमे आप सभी आमंत्रित हैं।
मथुरा से संवाददाता विजेंद्र सैनी यूपी आजतक की रिपोर्ट

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
वाराणसी 2 मार्च 26*सेवा के मंदिर में अगर सौदे की बू आए, तो समाज को चुप नहीं रहना चाहिए*
पूर्णिया बिहार से 26*_छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई_