मथुरा14दिसंबर25*थाना नौहझील पुलिस व रिवार्डि टीम की बदमाशों के बीच बाजना कट एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर मुठभेड़।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना नौहझील पुलिस व रिवार्डि टीम को दिनांक 13/14.12.25 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौहझील क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटना करने की फिराक में आये है उक्त सूचना पर मुझ थानाध्यक्ष व रिवार्डेड टीम प्रभारी द्वारा मय फोर्स के बाजना कट सर्विस रोड पर घेराबंदी की गई कुछ बदमाश बिजली का तार एक अशोक लीलैंड गाड़ी में लोड कर रहे हैं पुलिस को देखकर अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में अभियुक्त गुलाब सिंह के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया है । अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नौहझील भेजा गया है । फील्ड यूनिट मौके पर है । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
गुलाब सिंह पुत्र चौबसिंह निवासी ग्राम नवलपुर थाना एतमादपुर जनपद आगरा उम्र 41 वर्ष।
**गिरफ्तारी/मुठभेड़ का स्थान, दिनांक व समय–*
बाजना कट एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर दिल्ली से आगरा की ओर, दिनांक 14.12.2025 समय 05:35 बजे ।
*घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी का विवरण–*
1.एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा ।
2.एक गाड़ी अशोक लीलेंड रजि0न0 UP81 BT 8867
3.तार काटने के उपकरण रस्सा, ग्लव्स
4.14 बंडल विद्युत तार
*नोट— घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल जांच तक अस्थायी रोक लगाई गई है