मथुरा14अप्रैल24*ट्रेन के कोच अटेंडेंट कर रहे थे सफेद कबूतरों की तस्करी, आरपीएफ ने गोल्डन टेम्पल से दबोचे दो तस्कर
UP :मथुरा में ट्रेन के कोच अटेंडेंट ही white कबूतरों की तस्करी करते पकड़े गए हैं। आरपीएफ टीम ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नस्ल के 42 सफेद कबूतर बरामद किए है । दोनों आरोपी कोच अटेंडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रेन के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट तस्करी का काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक कोच अटेंडेंट शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया था । अब आरपीएफ टीम ने प्रतिबंधित नस्ल के सफेद कबूतरों को तस्करी के मामले में गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन में तैनात दो कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है।आरोपी सुनील लोधी पुत्र दाताराम लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी शमशाबाद रोड ग्राम अकबरपुर थाना ताजगंज B1 कोच में अटेंडेंट का काम कर रहा था। दूसरा आरोपी अनुराग चौहान पुत्र मुकेश सिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी माधव नगर कॉलोनी थाना हजीरा जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश B6 कोच में अटेंडेंट था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह लुधियाना से सफेद कबूतर लेकर आते हैं। मथुरा, बड़ोदरा और रतलाम में सफेद कबूतर की सप्लाई करते थे ।
@RPFCR @Pet

More Stories
नई दिल्ली 14 नवम्बर 26*द्वारका के सेक्टर-22 में आस्था और सेवा का अनूठा संगम: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*थाना समाधान दिवस पर एसपी कौशाम्बी ने की जनसुनवाई,
सहारनपुर 14 नवम्बर 26*थाना मिर्जापुर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार,