https://youtu.be/dLED7TTVvgI
मथुरा13मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देखें लोहवान की महिमा वर्णन।
मथुरा से संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार की रिपोर्ट यूपी आजतक
मथुरा*जनपद अंतर्गत लोहबन गाँव है जहाँ पर एक लोहा नाम का असुर उसी बन में रहता था जहाँ पर भगवान कृष्ण गौवें चराते थे और वही बाललीला करते थे वहीं कृष्ण कुण्ड में गायें पानी पिया करती थीं।वहाँ पर वो असुर सबको परेशान कर सताने लगा इस पर भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उस राक्षस का बध कर दिया। जिसका आधा भाग आकाश को सिधार गया तथा दोनों जाँघ का सिरा नीचे रह गया। इस पर लोहा ने भगवान से प्रार्थना की तो भगवान ने उसे बरदान देते हुए कहा कि कलयुग में तेरी लोहा जंघम के नाम से पूजा होगी जो भी तेरे ऊपर लोहा और तेल से नहलायेगा तो सभ मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
लोहबन गांव कृष्ण कुंड में पाई गई अत्यधिक गंदगी। कुंड में स्नान करने योग्य पानी का समुचित प्रबंध नही है। सरकारी नल की व्यवस्था नहीं है क्योंकि निगम द्वारा लगवाए गए अधिकांश नल काफी वर्षो से खराब पड़े हुए हैं। निधि गुफा दवा दी गई है जिस पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है बाहर से लोग आते हैं दर्शन के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कृष्ण कुंड के बराबर में गोपिका का कुआं काफी बरसों से बंद किया हुआ है यात्री लोग देखने के लिए आते हैं वहां कुछ नहीं पाया जाता है।
यहाँ योगमाया के साथ साथ शक्ति पीठ का भी मंदिर है जहाँ योगमाया का स्वयं कृष्ण कुण्ड से आगमन हुआ था। शक्ति पीठ दिन में दो बार रन बदलती है दोपहर तक पिंक कलर में रहती है तथा दोपहर के बाद श्याम वर्ण की हो जाती है । यहाँ का विस्तृत वर्णन शक्ति पीठ मन्दिर के महंत श्री गोविंद प्रसाद जी ने बताया।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़