मथुरा12फरवरी25*गरीब लोगों को भोजन एवं दक्षिणा देकर के विदा किया गया।
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपी आजतक
वृंदावन*में सात देवालयों मे एक देवालय राधा दामोदर मंदिर में आज प्रमुख शिवायतों द्वारा गरीब लोगों को भोजन एवं दक्षिणा देकर के विदा किया गया हजारों वृद्ध महिलाएं राधा दामोदर में प्रसाद खाने आई थी खाने के बाद उन लोगों को दक्षिणा भी दी गई एवं आज श्रीपाद जी को सभी अखाड़ों ने विश्व गुरु की उपाधि दी जिसमें श्रीपाद जी के ऊपर पुष्प चढ़कर मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा उनके सम्मान में बृजवासियों एवं ऐसी लाचारी महिलाएं जिनका कोई नहीं है उनका भोजन कराया गया एवं दक्षिणा देकर विदा की गई। आज माघ माह की पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राधे कृष्ण की छवि देख पाने को सभी श्रद्धालुओं में बड़ा ही जोश नजर आ रहा था। मन्दिर में फूलों की वर्षा से मन्दिर का माहौल रंगारंग हो गया था। भक्त कान्हा के रस भरे गीतों पर झूम झूमकर मस्त होकर नाच रहे थे।मदमस्त माहौल का नज़ारा तो देखते ही रहने का मन कर रहा था।
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक