मथुरा12जून2023*लाठीचार्ज जबरन फर्जी केस व किसानों को जेल भेजने के विरोध में मथुरा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
मथुरा आज दिनांक 12 जून 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आव्हान पर हरियाणा में शांतिपूर्वक एमएसपी मांग रहे किसानों पर हरियाणा सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज जबरन फर्जी केस व किसानों को जेल भेजने के विरोध में मथुरा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारेबाजी की जिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट महोदय के स्टेनो शंभू बाबू को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा हरियाणा में सूरजमुखी की फसल की शांतिपूर्वक एमएसपी मांग रहे किसानों पर हरियाणा सरकार ने जो अत्याचार किया है उसे सहन नहीं किया जाएगा लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए जबरन ला दे गए मुकदमों को वापस लिया जाए सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए
वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है आज देश का अन्नदाता बर्बादी के कगार पर है लेकिन केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं जिसकी हम निंदा करते हैं
निर्दोष किसानों पर लाठी चार्ज करने वाली हरियाणा
सरकार को बर्खास्त किया जाए सभी किसानों को जल्द रिहा करें नहीं तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता किसानों के साथ मथुरा महानगर में एक बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी
इस मौके पर प्रमुख रूप से चित्रसेन मौर्य वृंदावन नगर उपाध्यक्ष सूरज निषाद उपाध्यक्ष विनोद निषाद लुकुट बिहारी निषाद मेहताब सिंह देवी सिंह सुनील चौधरी फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे
भवदीय
पवन चतुर्वेदी
महानगर अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन टिकैत मथुरा
भगवानदास निषाद
नगर अध्यक्ष वृंदावन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत
वृंदावन

More Stories
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
मथुरा 23 फरवरी 26थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*