मथुरा11नवम्बर24*कैसे पहचाने होने वाले क्षय रोग।
जाने क्षय रोग में दी जाने वाली चार टेबलेट।
मथुरा से कुमारी सोनम की रिपोर्ट यूपीआजतक
जिला अस्पताल में बने टी0 वी0 अस्पताल में डॉ0 संजीव यादव द्वारा बताया गया। टी0 वी0 होने के मुख्य कारण। क्षय रोग टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक रोगाणु के कारण होता है। यही कारण हैं जब कोई व्यक्ति टीबी के रोगाणुओं को सांस के माध्यम से अंदर लेता है। तो रोगाणु फेफड़ों में बस सकते हैं। वहां से वे रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों जैसे कि गुर्दे रीढ़ और मस्तिष्क में चले जाते हैं चिकित्सक डॉक्टर संजीव यादव बताते हैं की जब जब व्यक्ति की इम्युनिटी कम होगी कीटाणु एक्टिव होने लगता हैं और बीमारी को बढाता हैं बाकी दिनों यह सूक्ष्म अवस्था में रहते हैं आगे बताते टी0 वी0 नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी अंग को प्रभवित कर सकते है। इसके लक्षण दो हफ्तों से ज्यादा खांसी होना,बुखार, बलगम में खून,बजन कम होना या फिर बजन ना बढ़ना ,रात में पसीना आना,छाती में दर्द ,आदि से पता चलता है कि व्यक्ति टी0 वी0 से संक्रमित है।डॉ0 संजीव यादव ने बताया की अस्पताल में मरीजों की टोटल संख्या दस हजार दो सौ पचपन है। जिसमें नवजात शिशू से लेकर पंद्रह साल तक के 447 बच्चे टी0 वी0 संक्रमित है जो की अभी रनिंग में है बच्चो के लिए ट्रीटमेंट वही रहता है। बस डोज बदल लिए जातें है मरीज को आइसोनियाजिड, रिफैम्पिसिन, पाइराजिनामाइड, और एथमव्यूटोल नामक चार टेबलेट क्षय रोग से संक्रमित व्यक्ति को सजैस्ट की जाती है।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*