मथुरा11जून2025* मथुरा के माट मैं प्रेम नगर में शराब का ठेका हटवाने को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
*मथुरा भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी सरकार के द्वारा राजस्व के चक्कर में कई बार ऐसे स्थान पर शराब का ठेका खुलवा दिया जाता है।जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मथुरा जिला की मांट तहसील के गांव प्रेम नगर में ऐसे एक शराब के ठेके के कारण परेशान महिलाओं और किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर के शराब का ठेका हटाने की मांग की है।
यह ग्रामीण मांट तहसील के गांव प्रेम नगर के हैं।जहां पर शराब का ठेका है। शराब के ठेके के चलते गांव में आए दिन मारपीट होती रहती है।और अराजकता का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शराबी आए दिन वहां से निकलने वाली महिलाओं को छेड़ते रहते हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने इस संबंध में जिलाधिकारी ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द शराब का ठेका हटाने की मांग की। ग्रामीण महिलाएं और किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*
*बांदा 23 जुलाई 26*संसद के मानसून सत्र में बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाएं बुंदेलखंड के सांसद – प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी*