मथुरा11अक्टूबर24*दशानन महाराज मंदिर पर होगी महा आरती।
मथुरा । विजय दशमी पर दशानन महाराज की दोपहर एक बजे महा आरती शनिवार को की जायेगी। दशानन का पुतला दहन करने वाले लोगो को भगवान श्री राम सद्बुद्धि प्रदान करे ।जिसके लिए दस घंटे महा मंत्र का संगीत मय जाप मंदिर परिसर में किया जाएगा। दशानन महाराज मंदिर में भगवान श्री राम को उनके आचार्य महाराज श्री रावण द्वारा महादेव की पूजा भी कराई जायेगी। लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने बताया है कि समाज में चली आ रही कुप्रथा को रोकने के लिए लंबे समय से संघर्ष जारी है। समाज के कुछ लोग प्रति वर्ष बुराई के रूप में एक प्रकांड विद्वान ब्राह्मण दशानन का पुतला दहन करते। और सच्चाई की बुराई पर जीत बताते है लेकिन आज तक बुराई दूर नहीं हो पाई है । समाज को इसका कोई लाभ भी नहीं मिला है । जो लोग प्रकाण्ड विद्वान् का पुतला दहन कर रहे है उनको ब्रह्म हत्या का पाप लगता है। लंकेश भक्त मंडल ने इस बार पुतला दहन करने वाले लोगो को सद्बुद्धि मिले उसके लिए भगवान श्री राम के नाम का महाजाप श्री दशानन महाराज मंदिर मथुरा हाथरस रोड पर यमुना पुल से नीचे शमशान घाट के पास यमुनापार मथुरा में आयोजित किया गया है।महाराज यह अदभुत कार्यक्रम दशानन महाराज के सानिध्य में भगवान श्री राम और कृष्ण की भक्ति को बढ़ावा देगा और शमशान के देवता महादेव को शक्ति प्रदान करेगा।दशानन के दश सिर थे इसलिए महाजप भी दस घंटे तक चलेगा। जिसे प्रात आठ बजे सीता राम मंदिर के महंत श्री राम जी एवं उनके अनुयाई श्याम प्रकाश अवस्थी द्वारा शुरू किया जायेगा। लंकेश भक्त मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील धर्म प्रेमी जनता से की गई है।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,