February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा10मई23* 21 किलो नाजायज गांजे के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*

मथुरा10मई23* 21 किलो नाजायज गांजे के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*

मथुरा10मई23* 21 किलो नाजायज गांजे के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में थाना हाईवे पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 9/5/2023 को समय 23.45 बजे महोली पुल के नीचे से 21 किलो अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाईवे पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अपराध करने का तरीका:* उक्त तीनो अभियुक्तगण बाहर से गांजा मंगा कर मुनाफे के लिए लोगो को बेचते हैं।

*गिरफ्तारी का विवरण:*
1-महेश शर्मा पुत्र वृजमोहन निवासी आरके पुरम कालौनी एटीवी के पीछे थाना हाईवे जिला मथुरा मूल निवासी गांव पैठा थाना गोवर्धन जिला मथुरा ।
2-हरिओम पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी गांव गौंदा थाना जवा जिला अलीगढ ।
3-रूप किशोर पुत्र राजपाल निवासी गांव गौंदा थाना जवां जिला अलीगढ ।

*आपराधिक इतिहास:*
1-मु0अ0सं0 487/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हाईवे मथुरा ।

*बरामदगी का विवरण:*
21 किलो गांजा मादक पदार्थ
01 स्कूटी नं0 UP 14 EH 3653 (धारा 207 एमबीएक्ट मे सीज)

*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे मथुरा ।
2-उ0नि0 सुन्दर सिंह कसाना चौकी प्रभारी मण्डी थाना हाईवे मथुरा ।
3-उ0नि0 अभय शर्मा स्वाट टीम प्रभारी थाना हाईवे मथुरा ।
4-है0कां0 1370 दिलीप सिंह पौनिया
5-है0कां0 1095 हरिजेन्द्र सिंह स्वाट टीम मथुरा ।
6-कां0 3067 राहुल कुमार स्वाट टीम मथुरा ।
7-कां0 3066 प्रीत कुमार स्वाट टीम मथुरा ।
8-कां0 2952 योगेश स्वाट टीम मथुरा ।
9-कां0 2001 रमन चौधरी स्वाट टीम मथुरा ।