February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा09जून2023*युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

मथुरा09जून2023*युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

मथुरा09जून2023*युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता, महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व मे थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा थाना कोसीकलाँ क्षेत्र में गोपालनगर मौहल्ला से एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व बलात्कार करने वाले अभियुक्त शहनवाज पुत्र लाला उर्फ हनीफ निवासी बीच का मौहल्ला थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

*घटना का विवरणः-* थाना क्षेत्र कोसीकलाँ में मुकदमा वादी दिनांक 02.06.2023 को किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर गये हुए थे, उस दौरान वादी की दूसरी अपने घर पर ही थी, कुछ समय बाद जब मुकदमा वादी अपने घर वापस आया तो उनकी पुत्री घर पर नहीं थी, जिसके बाद मुकदमा वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 370/2023 धारा 366 आईपीसी पंजीकृत हुआ था। घटना के तुरन्त बाद से ही पुलिस टीम उक्त घटना के पीडिता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी में मामूर हुई थी। जिसमें मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीडिता को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से अन्दर 24 घण्टे में बरामद कर लिया गया , पीडिता ने बरामदगी के बाद अपने साथ बलात्कार की बात की पुष्टि अपने बयानों में की है। जिसमें साक्ष्य के आधार पर धारा 376 भादवि की वृद्धि कर अभियुक्त को दिनांक 09.06.2023 को पुलिस टीम द्वारा नन्दगांव पुल के ऊपर कोसीकलाँ से गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तः–*
2. शहनवाज पुत्र लाला उर्फ हनीफ निवासी बीच का मौहल्ला थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष।

Taza Khabar