मथुरा05मार्च24*माट थाना क्षेत्र के जसौली अड्डा में नाली के विवाद को लेकर हुयी फायरिंग जमकर हुआ पथराव।
दो लोग हुए घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज।
माट थाना क्षेत्र के जसौली अड्डा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए ।और फायरिंग के साथ जमकर पथराव व लाठी डंडे चले ।पडित द्वारा बताया गया कि नाली को लेकर शेर सिंह व सूरजपाल पक्ष में पूर्व से ही विवाद चल रहा था। चोब सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी जसौली अड्डा अपनी नाली पर काम कर रहा था ।तभी नामजद राकेश पुत्र सूरजपाल, अमिताभ पुत्र ज्वाला, मनीष पुत्र हुकम सिंह ,विष्णु पुत्र चरण सिंह तीर्थराज पुत्र मोतीलाल ,मनीष पुत्र देव प्रकाश, दुर्ग सिंह पुत्र प्रेम सिंह, सुशील, इंद्रपाल जसौली अड्डा निवासी लाठी डंडे लेकर पहुंच गए ।जब इनका विरोध किया गया तो नामजदो ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की ।वही मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब मामले को शांत करने लगे ।तो ईट पत्थर बरसाने लगे जिसमें चोब सिंह सहित दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर नामजद मौके से फरार हो गए। घायल चोब सिंह के भाई शेर सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी जसौली अड्डा द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी । माट पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही शुरू की और घायलो को उपचार के लिए भेज दिया गया।
मथुरा से संवाददाता बिजेंदर सैनी यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,
देहरादून30अप्रैल26*धामी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है यह बात ऐक्टू राज्य महामंत्री कॉमरेड के के बोरा ने आज कही
नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी,