मथुरा 6 दिसंबर 25 OPERATION CONVICTION थाना बरसाना ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही से अवैध असलाह व कारतूस रखने वाले अभियुक्त जेल में बितायी अवधि व उठने तक की सजा एवं 3000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान *”ऑपरेशन कन्विक्शन”* के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना बरसाना जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 357/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 06.12.2025 को *माननीय न्यायालय जे0एम छाता* जनपद मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त जावेद पुत्र सरियत निवासी हाथिया थाना बरसाना जनपद मथुरा को *जेल में बितायी अवधि व उठने तक की सजा एवं 3000/- रूपये* के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

More Stories
मथुरा 3 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी सदर जनपद मथुरा द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
मथुरा 3 मार्च 26*प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष: युवक की गोली मारकर हत्या, किशोरी ने लगाई फांसी
मथुरा 3 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह चित्रकूट मसानी पर हुआ।*