March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 जनवरी 26* चोरी की घटना कारित करने वाली दो महिला अभियुक्ताओ को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 5 जनवरी 26* चोरी की घटना कारित करने वाली दो महिला अभियुक्ताओ को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 5 जनवरी 26* चोरी की घटना कारित करने वाली दो महिला अभियुक्ताओ को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/01/2026 को मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना का अनवारण करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को स्वामी घाट के पास थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की एक चैन टूटी हुई सफेद धातु की बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्ताओ के विरुद्ध थाना कोतवाली पर विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* –सादर अवगत कराना है कि दिनांक 04/01/2026 को वादिया मुकदमा ने थाना कोतवाली पर सूचना दी कि वह द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करने के लिए गयी थी तो अज्ञात महिलाओ द्वारा उसकी चांदी की 10 ग्राम की चैन चोरी कर ली है । वादिया के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-07/26 धारा 305(a) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्ताओं का विवरण* –
दो महिला अभियुक्ता ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय* –
स्वामी घाट के पास थानाक्षेत्र कोतवाली, दिनांक 04/01/2026 समय करीब 18.30 बजे ।
*बरामदगी का विवरण* –
01 चैन टूटी हुई सफेद धातु ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्र0 नि0 विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2. उ0नि0 आमोद कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3. उ0नि0 अनुज तोमर थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
4. कां0 1050 कुलदीप कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
5. कां0 2906 सूर्यप्रताप थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
6. म0है0कां0 785 पवित्रा थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।