मथुरा 31 दिसंबर 25* गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 739/2025 धारा 105 बीएनएस में वाछिंत अभियुक्त नन्दकिशोर उर्फ नाढ किशोर पुत्र मेहतरू निवासी केसधा,बंधा,कवर्धा छत्तीसगढ हाल पता फोगला आश्रम के सामने फुटपाथ कस्बा व थाना वृन्दावन जनपद मथुरा को फोगला आश्रम के सामने फुटपाठ पर चौधरी चाय की दुकान के पास से किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.12.2025 को थाना वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत फोगला आश्रम के सामने गली में एक लावारिस स्थिति में एक शव मिला था। शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किये गये किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तत्पश्चात उ0नि0 श्री अवधेश कुमार द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को का0 459 सौरव वर्मा व हो0गा0 738 अमर सिंह के सुपुर्द कर वास्ते शिनाख्त/पोस्टमार्टम की कार्वयाही हेतु मोर्चरी मथुरा भेजा गया था किन्तु शव की शिनाख्त ना होने की स्थित में मृतक के शव का अज्ञात में पोस्टमार्टम दिनांक 21.12.2025 को कराया गया था तथा 21.12.2025 को हिन्दी रीति रिवाज से अन्तिम दाह संस्कार कराया गया था । उक्त शव के कपडे एवं फोटो देखकर मृतक की पत्नी द्वारा मृतक की शिनाख्त अपने पति भोला पाण्डेय के रूप में की है तथा दिनांक 31.12.2025 को मुकदमा वादिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त नन्द किशोर द्वारा वादिया के पति भोला पाण्डेय के सिर पर डन्डा मार देना जिससे भोला पाण्डेय की मृत्यु हो जाना के सम्बन्ध में दी । वादिया मुकदमा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 739/2025 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 31.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित अभियुक्त नन्दकिशोर उर्फ नाढ किशोर पुत्र मेहतरू निवासी केसधा,बंधा,कवर्धा छत्तीसगढ हाल पता फोगला आश्रम के सामने फुटपाथ कस्बा व थाना वृन्दावन जनपद मथुरा को फोगला आश्रम के सामने फुटपाठ पर चौधरी चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता—*
नन्दकिशोर उर्फ नाढ किशोर पुत्र मेहतरू निवासी केसधा,बंधा,कवर्धा छत्तीसगढ हाल पता फोगला आश्रम के सामने फुटपाथ कस्बा व थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष ।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
फोगला आश्रम के सामने फुटपाठ पर चौधरी चाय की दुकान के पास से,दिनांक 31.12.2025 समय 14.45 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण–*
मु0अ0सं0 739/2025 धारा 105 बीएनएस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी का विवरण–*
घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद ।
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
1.प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 शुभान्शु यादव थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 अवधेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1397 रजनीश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.है0का0 अनिल कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….