मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ वीडियो संज्ञान में आये हैं जिनमें कुछ पुराने वीडियोज को दिखाते हुए बृज की पावन होली को बदनाम करने का प्रयास किया गया है । वीडियोज के विश्लेषण से यह स्पस्ट है कि वीडियो पुराने हैं परन्तु भ्रम फैलाने तथा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुंचित प्रयास किया गया है । इस सम्बन्ध में स्थानीय बृजवासियों द्वारा भी स्थिति स्पस्ट की गयी है तथा आपत्ति प्रकट की गयी है जिसका संज्ञान लेते हुए ऐसे सभी हैण्डल्स के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है । यह अपील की जाती है कि बिना सत्यापन के भ्रामक वीडियो ना फैलाएं ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी । होली तथा बृजवासियों की गरिमा का सम्मान करें, मथुरा पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है ।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*