मथुरा 25 दिसंबर 25* छात्रा के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ कर गलत काम करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *थाना कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में छात्रा के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ कर गलत काम करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0स0 802/2025 धारा 64/140(3)/351(3) बीएनएस में वाछिंत अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राधारमण निवासी ग्राम जुलेहीद थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को के0आर0 इण्टर कालेज के पास एक गाडी मारूति एक्सप्रेसो, एक तमंचा,एक खोखा कारतूस,एक जिन्दा कारतूस, एक माईक मय लोगो बृज दर्पण 24 (हर पल की खबर), एक परिचय पत्र (ओमप्रकाश) BHART NATION, एक ड्राइविंग लाइसेंस ओमप्रकाश यू.पी.85-20240009805,एक माईक लोगो (BHART NATION), एक एन्ड्रोइड मोबाइल फोन REAL ME माडल नम्बर RMX3997 व अभियुक्त का पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पुलिस मुठभेढ मे किया गिरफ्तार । घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया तथा घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी एवं पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 803/25 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का सम्बन्धित विवरण—* दिनांक 24.12.2025 को वादिया मुकदमा ने उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र किया कि ओमप्रकाश द्वारा वादिया को अपनी गाड़ी से लिफ्ट दी गयी तथा उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ व गलत काम किया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। वादिया मुकदमा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-802/2025 धारा 64/140(3)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत कर रवाना की गई। आज दिनांक 25.12.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त ओमप्रकाश को के0आर0 इण्टर कालेज के पास से पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार किया गया ।
*घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
ओमप्रकाश पुत्र राधारमण निवासी ग्राम जुलेहीद थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष ।
*घायल/गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
के0आर0 इण्टर कालेज के पास से, दिनांक 25.12.2025 समय 04.58 बजे ।
*गिरफ्तारआपराधिक इतिहास का विवरण–*
(1) मु0अ0सं0- 550/2011 धारा 323/324/504/506 भा.द.वि चालानी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
(2) मु0अ0सं0- 416/2020 धारा 376/506 भा.द.वि थाना करावल नगर दिल्ली
(3) मु0अ0सं0- 481/2025 धारा 75(1)(1)/76/109 बी0एन0एस0 थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
(4) मु0अ0सं0- 802/2025 धारा 64/140(3)/351(3) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली नगर मथुरा
(5) मु0अ0सं0- 803/2025 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मथुरा
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी का विवरण—*
1.एक गाडी मारूति एक्सप्रेसो
2.एक अवैध तमंचा ।
3.एक खोखा कारतूस ।
4.एक जिन्दा कारतूस ।
5.एक माईक मय लोगो बृज दर्पण 24 (हर पल की खबर)
6.एक परिचय पत्र (ओमप्रकाश) BHART NATION
7.एक ड्राइविंग लाइसेस ओमप्रकाश यू.पी.85-20240009805
8.एक माईक लोगो (BHART NATION)
9.एक एन्ड्रोइड मोबाइल फोन REAL ME माडल नम्बर RMX3997
10.अभियुक्त का पासपोर्ट साइज फोटो
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.निरीक्षक अपराध/प्रभारी सुनील कुमार कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 सुनील कुमार जोशी थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 राकेश कुमार एस0ओ0जी0 प्रभारी जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 पवन चौहान थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
5.उ0नि0 विपिन तोमर थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
6.है0का0 903 नरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
7.है0कां0 1052 सुधीर एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।
8.है0कां0 379 अजय एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा
9.है0कां0 2367 मुकेश कुमार एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।
10.है0कां0 610 रजनीश कुमार एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।
11.कां0 533 शैलेन्द्र थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
12.कां0 1666 दीपक राव एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*