मथुरा 25 दिसंबर 25*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले 04 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तगण (1) जितेन्द्र पुत्र लखाराम निवासी चन्दनवन फेस-1 थाना हाईवे जनपद मथुरा (2) हरिओम पुत्र लखाराम निवासी चन्दनवन फेस-1 थाना हाईवे जनपद मथुरा (3) धीरज पुत्र जयकिशन सिंह निवासी ग्राम पिलुखनी थाना राया जनपद मथुरा (4) अभिषेक पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पिलुखनी थाना राया जनपद मथुरा को रेलवे ग्राउण्ड धौली प्याऊ से फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के उपकरणो सहित किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 799/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का विवरण—* अभियुक्तगण का एक गिरोह है , जो धोखाधङी कर फर्जी व कूटरचित कर जन्मप्रमाण बनाते है तथा मोटा पैसा वसूलते तथा आवेदको से मनमानी रकम वसूलते है । मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण (1) जितेन्द्र पुत्र लखाराम निवासी चन्दनवन फेस-1 थाना हाईवे जनपद मथुरा (2) हरिओम पुत्र लखाराम निवासी चन्दनवन फेस-1 थाना हाईवे जनपद मथुरा (3) धीरज पुत्र जयकिशन सिंह निवासी ग्राम पिलुखनी थाना राया जनपद मथुरा (4) अभिषेक पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पिलुखनी थाना राया जनपद मथुरा को फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.जितेन्द्र पुत्र लखाराम निवासी चन्दनवन फेस 1 थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष
2.हरिओम पुत्र लखाराम निवासी चन्दनवन फेस 1 थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष
3.धीरज पुत्र जयकिशन निवासी चैतन्य लोक कालोनी थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष
4.अभिषेक पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पिलुखनी थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
रेलवे ग्राउण्ड धौली प्याऊ से, दिनांक 24.12.2055 समय 06.20 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास का विवरण—*
मु0अ0स0 799/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण–*
1.एक सीपीयू ।
2.एक कलर प्रिंटर ।
3.दो लैपटाप ।
4.एक कम्प्यूटर ।
5.चार मोबाइल फोन ।
6.सात जन्मप्रमाण पत्र की छाया प्रति
7.910 रूपये/-
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
1.निरीक्षक अपराध/प्रभारी सुनील कुमार कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 सुनील कुमार जोशी थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 आमोद कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 अनुज तोमर थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1609 नारायण सिंह थाना कोतवाली जनपद मथुरा
6.है0कां0 1783 घनश्याम थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
7.है0कां0 211 बबनेश कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
8.कां0 1050 कुलदीप कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
9.कां0 2906 सूर्यप्रताप थाना कोतवाली जनपद मथुरा

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*