मथुरा 23 सितंबर 2025 मंदिर तोड़कर जमीन पर कब्जा भूमाफियाओं का बोलबाला*
मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पालई में भूमाफिया बेलगाम ज़मीनों पर डांका डाल रहे है।एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं पर बुलडोजर चला रहे है। दूसरी तरफ उनकी ही सरकार की आड़ में माफियाओं का दुस्साहस बढ़ रहा है। हाल ही में एक ताजा मामला सामने आया है। मथुरा के थाना गोवर्धन कस्बा के पालई गांव में खसरा संख्या 115 मौजा जमनावता की मालकिन कस्तूरी देवी पत्नी बृजलाल निवासी पालई गांव थाना गोवर्धन ने कुछ जमीन मंदिर के लिए दान करी थी। और उस जमीन में मंदिर की स्थापना भी कराई थी। लेकिन कुछ भूमाफियाओं ने कब्जा जमा कर मंदिर को तोड़ कर बड़े स्तर पर यहां निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। कस्तूरी देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। यहां रात दिन जेसीबी मशीनों से चल कार्य थमने का नाम नहीं ले रहा है। कस्तूरी देवी ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जांच के आदेश दिए। आदेश के अनुसार पटवारी द्वारा रिपोर्ट लगाई गई। रिपोर्ट के अनुसार कस्तूरी देवी को मलिक बताया गया। इस अवैध कब्जे से क्षेत्रीय जनता में गुस्सा है इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। जिला प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।इस सब को देखकर लगा है। कि मथुरा जिले में भूमाफिया अब खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं।मथुरा में भूमाफियाओं की यह करतूत कानून का मजाक उड़ा रही है। मथुरा में इस समय भूमाफियाओं का दबदबा चरम सीमा पर है।
More Stories
कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।
मथुरा 27 सितंबर 2025*भाजपा महानगर द्वारा दिव्यांगजनों को 116 सहायक उपकरण वितरित*
लखनऊ27सितम्बर25*जब पुलिस का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम शहरी का क्या हाल होगा