मथुरा 23 मई 25*कोसीकलां पुलिस द्वारा 14.05.2025 को ग्राम कामर में जान से मारने की नीयत से फायरिंग
की घटना को कारित करने के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ किया गिरफ्तार*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
थाना कोसीकलां पुलिस टीम के द्वारा थाना कोसीकलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 333/2025 धारा 109(1)/352/3(5) बीएनएस जिसमें दिनांक 14.05.2025 को ग्राम कामर में चरन सिंह व विजय सिंह की पत्नियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल अभियुक्त टेक सिंह पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जिला मथुरा उम्र 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.05.2025 समय 23.05 बजे लालपुर व होडल सङक पर भट्टे को जाने वाली मोङ पर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए वांछित मुकदमे में धारा 5/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुये चालान मा0 न्याया0 किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभि0*
1. टेक सिंह पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त टेक सिंह पुत्र कर्मवीर*
1. मु0अ0सं0 333/2025 धारा 109(1)/352/3(5) बीएनएस -2023 व बढोत्तरी धारा 5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना
कोसीकलां मथुरा ।
(अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।)
*बरामदगी*
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
लालपुर व होडल सङक पर भट्टे को जाने वाली मोङ पर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा दिनांक 22.05.2025 समय 23.05 बजे ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री रोहित सिंह चौकी प्रभारी गढीबरवारी थाना कोसीकलां मथुरा ।
3. का0 1623 रोहित सिंह थाना कोसीकलां मथुरा ।
4. का0 1764 योगेश कुमार थाना कोसीकलां मथुरा ।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली