मथुरा 22 जून 25* समाजसेवि संस्थान अयोध्या धाम की ओर से गरीब और जरूरत मन्द छात्रो को बांटी गई साइकिले*
बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब और जरूरतमंद छात्रों को साइकिल बांटी गई। समाज सेवी संस्थान अयोध्याधाम धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के द्वारा साइकिलों का वितरण किया गया। यह साइकिल वितरण समारोह अयोध्या विधानसभा के ग्राम पंचायत तिहुरा माझा में किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था की ओर से अब तक हजारों छात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा बहुत ही जरूरी है, चाहे छात्र हो या छात्रा सभी को समान रूप से शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था की ओर से अयोध्या ही नहीं कई प्रदेश और जनपदों में भी साइकिल का वितरण, पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण समारोह हर वर्ष बड़े पैमाने पर होता है, जो छात्र गरीब होते हैं, जरूरतमंद होते हैं या मेधावी होते हैं। उनको हमारे संस्था की ओर से साइकिल और पठन-पाठन सामग्री हर वर्ष प्रदान किया जाता है। यह क्रम सदैव ही चलता रहेगा। समाजसेवा ही राष्ट्र सेवा होती है। सभी को मानवता और इंसानियत को गले लगाना चाहिए। मानव जीवन मिला है तो सामाजिक काम सबको अवश्य ही करना चाहिए। साइकिल पाने वाले में छात्र अंश, शिवा, आदर्श, सुमन मांझी, प्रियंका आदि रही।
इस मौके पर सोमई निषाद, नरेंद्र यादव,राम सिंह, शिवराम यादव, राजेश यादव आदि मौजूद थे।
सुरेश यादव, समाजसेवी
More Stories
हरदोई22जून25*दो प्रधानोंपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप डीएम ने दिए जाँच केआदेश:
हरदोई22जून25*पिहानी ब्लाक में *मेमोरी साइंस* पुस्तक का विमोचन आदरणीय गुरुजी रामस्वरूप त्रिपाठी के द्वारा किया गया –
कन्नौज22जून25*🅰️ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट _*