मथुरा 21 दिसंबर 25*थाना रिफाइनरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों में वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना रिफाइनरी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 05/2025 में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
दिनांक 21.12.2025 को समय करीब 11:15 बजे, थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम छडगाँव चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त शशिकान्त को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• नाम व पता: शशिकान्त पुत्र मोहनलाल, निवासी ग्राम छडगाँव, थाना रिफाइनरी, मथुरा।
• उम्र: करीब 35 वर्ष।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और कूटरचना के गंभीर मामले दर्ज हैं:-
1.मु0अ0सं0 390/2021 धारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि – थाना रिफाइनरी, मथुरा।
2.मु0अ0सं0 159/2021 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि – थाना मगोर्रा, मथुरा।
3.मु0अ0सं0 260/2025 धारा 316(2), 318(4), 61(2), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5), 351(2) BNS – थाना तिलैया, जिला कोडरमा, झारखण्ड।
4.मु0अ0सं0 05/2025 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि – थाना रिफाइनरी, मथुरा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.थानाध्यक्ष अजय वर्मा, थाना रिफाइनरी, मथुरा।
2.व0उ0नि0 राजेश कुमार, थाना रिफाइनरी, मथुरा।
3.उ0नि0 श्री अखिलेश अग्निहोत्री, थाना रिफाइनरी, मथुरा।
4.है0का0 1607 बृजेश कुमार, थाना रिफाइनरी, मथुरा।
5.का0 47 सौरभ यादव, थाना रिफाइनरी, मथुरा।
*नोट-अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*