मथुरा 21 अक्टूबर 2024*वृन्दावन*वात्सल्य ग्राम में पुंगनूर गौशाला का उद्घाटन पूजन एवं आरती कर किया।
वृन्दावन*वात्सल्य ग्राम में पुंगनूर गौशाला का उद्घाटन परम शक्तिपीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय गुप्ता ने गायों का पूजन एवं आरती कर किया।
संवाददाता सुनीत की खास खबर यूपीआजतक से
साध्वी ऋतंभरा ने प्रवास पर रहते हुए वीडियोग्राफी के द्वारा गायों की जानकारी ली और उन्होंने बताया कि पुंगनूर गाय विश्व की सबसे छोटी प्रजाति की गाय है, यह दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर के नाम पर इसका नाम पुंगनूर पड़ा है। इसकी औसत लंबाई दो से ढाई फीट तक होती है इसके दूध में अन्य गायों की अपेक्षा अधिक फैट होता है। अन्य की अपेक्षा इसका दूध अधिक पौष्टिक होता है, इसका मूत्र एवं गोबर बेचकर लोग व्यापार भी करते हैं। किन्तु धीरे-धीरे अब यह नल विलुप्त होने के कगार पर है, वात्सल्य ग्राम में पहले से ही भारतीय नस्लों गायों की श्री कामधेनु गौ शाला स्थापित है।
लेकिन अब स्वर्ण कपिला गाय एवं पुंगनूर गाय की गौशाला का अलग से निर्माण किया गया है। जिसमें तीन स्वर्ण कपिला एवं पांच पुंगनूर नस्ल की गाय हैं। इन गायों को पालनेका मुख्य उद्देश्य इनका संरक्षण और संवर्धन करना है।
उद्घाटन करते हुए संजय भैया ने कहा कि वात्सल ग्राम में यह पहली गौशाला है जो दीदी मां ऋतंभरा जी के इच्छा पर निर्मित की गई है कोहिनूर गाय का दूध अन्य गायों की अपेक्षा पौष्टिक होता है, इन गायों का दूध वात्सल्य ग्राम में रह रहे बच्चों के बल एवं बुद्धि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर स्वामी सत्यशील,राजेश कुमार पांडेय,साध्वी साध्या, साध्वी शिरोमणि, साध्वी सत्यब्रता,साध्वी सत्य कीर्ति आदि ने गायों का पूजन कर आरती उतारी।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया