मथुरा 20 मार्च* सहकारी समितियों पर सभापति व उपसभापति के चुनाव संपन्न हुए।
संवाददाता बिजेंदर मीडिया इंचार्ज मथुरा की रिपोर्ट यूपी आजतक।
जिले के कई सहकारी समिति पर रविवार को सभापति एवं उपसभापति चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी रही। हर समिति पर सुबह से ही चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई थी दोपहर तक अधिकांश समितियों पर सभापति एवं उपसभापति का चुनाव संपन्न हो गया। वही अछनेरा क्षेत्र के गांव को कुकथला स्थिति समिति पर चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थी और रविवार दोपहर तक चुनाव संपन्न हो गया।
जीतने वाले मानवेंद्र छौकर सभापति बने तो व रैपुरा अहीर से शिव नारायण सिंह उपसभापति बने। चुनाव के बाद समर्थकों ने बड़े धूमधाम से बैंड बाजों के साथ माला और साफा बांधकर स्वागत किया।

More Stories
नई दिल्ली6जुलाई26*अगले 8 घंटों के अंदर 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा;
नई दिल्ली6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*