मथुरा 20 फरवरी 26*थाना कोसीकलाँ पुलिस टीम द्वारा सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 शातिर वाँछित अपराधी व 01 बाल अपचारी को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा * थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.02.2026 को समय करीब 22.13 बजे मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त पतलू उर्फ अलीशान पुत्र बदरुद्धीन निवासी नब्बेघर करीमुल्लावास कस्बा व थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष व 01 बाल अपचारी को ईदगाह कट थाना कोसीकला मथुरा से 02 किलो 328 ग्राम सफेद धातु, 02 अवैध चाकू, 01 सम्बल व 01 हथौड़ा सहित गिरफ्तार किया गया। चाकू बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां पर 94/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
संक्षिप्त विवरण – अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 6/7.02.2026 की रात्रि को सीएचसी कोसीकलां के सामने वाले रोड से ज्वैलर्स की दुकान से ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्वन्ध मे वादी मुकदमा द्वारा थाना कोसीकलां पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । दिनांक 19.02.2026 को थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता *
1. पतलू उर्फ अलीशान पुत्र बदरुद्धीन निवासी नब्बेघर करीमुल्लावास कस्बा व थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष ।
2. एक बाल अपचारी ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-
ईदगाह कट थाना कोसीकला मथुरा ,दिनांक 19.02.2026 समय 22.13 बजे ।
* अभि0 पतलू उर्फ अलीशान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास *
1. मु0अ0सं0 66/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 94/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलां मथुरा ।
* बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास *
1. मु0अ0सं0 66/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 94/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलां मथुरा ।
3. मु0अ0स0 237/2024 धारा 305, 317(2), 324(4) बीएनएस थाना फरह मथुरा ।
4. मु0अ0स0 81/2025 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना फरह मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण *
1. चोरी की 02 किलो 328 ग्राम सफेद धातु के जेवरात सम्बन्धित मु0अ0सं0 66/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. 02 अदद अवैध चाकू ।
3. 01 सम्बल ।
4- 01 हथौड़ा ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 राजकमल सिंह थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. उ0नि0 दुष्यन्त कौशिक चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलां मथुरा ।
3. है0का0 1024 विनित कुमार थाना कोसीकलां मथुरा ।
4. का0 2222 रिंकू थाना कोसीकलां मथुरा ।
5. का0 2086 अजय कुमार थाना कोसीकलां मथुरा ।

More Stories
अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त
लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा!
लखनऊ २० फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में DM का ‘हंटर’, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप!