March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 19 मार्च 2026 *राया ब्लॉक में एसएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न, विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता पर जोर

मथुरा 19 मार्च 2026 *राया ब्लॉक में एसएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न, विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता पर जोर

मथुरा 19 मार्च 2026 *राया ब्लॉक में एसएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न, विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता पर जोर

 

मथुरा से रिपोर्टर विवेक शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक से

 

राया। सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसडी पब्लिक स्कूल, राया में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक के लगभग 160 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्षों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका, गठन, कार्य एवं दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण में एसएमसी के गठन की प्रक्रिया, संरचना, बैठक संचालन, विद्यालय विकास योजना (SDP) निर्माण, तथा समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संदर्भदाता करनपाल सिंह, सोनवीर सिंह, चंचल राघव एवं पूजा चौधरी ने प्रशिक्षण को चार चरणों में प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए प्रतिभागियों को एसएमसी की जिम्मेदारियों, जैसे—विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति पर निगरानी, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भेदभाव-मुक्त वातावरण एवं पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

खंड शिक्षा अधिकारी बुद्धसेन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यालय एवं समिति के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता एवं सहयोग की भावना विकसित होगी, जिससे विद्यालय के भौतिक विकास के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

राया ब्लॉक के एआरपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमसी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा विद्यालय के प्रति समुदाय के जुड़ाव को मजबूत करना है, जिससे विद्यालय प्रबंधन के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

प्रशिक्षण में ले रहे मुकेश अग्रवाल एवं अन्य शिक्षकों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद विद्यालय में कार्य करना और योजनाओं को समझना अधिक आसान हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब एसएमसी, समुदाय और विद्यालय मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एसएमसी बैठकों के प्रभावी संचालन, अभिभावक-शिक्षक संवाद (PTM) को सशक्त बनाने तथा तीन वर्षीय विद्यालय विकास योजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का संकल्प दिलाया गया।

Taza Khabar