मथुरा 18 सितम्बर 2023* पापा के एक्सीडेंट का झूठ बोल फंसाई युवती, फिर होटल में बारी-बारी लूटी आबरू, होमगार्ड का बेटा भी आरोपी।
संवाददाता – मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 18 सितम्बर 2023* पापा के एक्सीडेंट का झूठ बोल फंसाई युवती, फिर होटल में बारी-बारी लूटी आबरू; होमगार्ड का बेटा भी आरोपी
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि नोएडा के होटल में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में होमगार्ड का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगरा खंदौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में होमगार्ड का लड़का भी शामिल है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री 27 अगस्त को किसी काम से खंदौली के पड़ाव चौराहा पर गई थी। चौराहे पर गांव का ही होमगार्ड का लड़का हाकिम, आतिम और पड़ोसी गांव का अनिल मिल गया। आरोप है कि हाकिम ने युवती से कहा की उसके पिता हादसे मे घायल हो गए हैं। वह टेढ़ी बगिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर तीनों वहां से चल दिए। रास्ते मे आरोपियों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।नोएडा के होटल में ले गए थे आरोपी
आरोप है कि आरोपी युवती को नोएडा एक होटल में लेकर गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 अगस्त को युवती किसी तरह उनको चकमा देकर होटल से भाग कर अपने घर आई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थाने पर जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने घटना की बावत अधिकारियों से शिकायत की। इस पर शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*