मथुरा 18 मार्च 26 *OPERATION CONVICTION*थाना हाईवे जनपद मथुरा*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादिया के पुत्र के साथ लात-घूसों व डंडो से मारपीट करना जिससे वादिया के पुत्र की मृत्यु हो जाने की घटना घटित करने वाले अभियुक्त को सश्रम आजीवन कारावास व कुल 21500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना हाईवे पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 1074/2022 धारा 302/323/325 भादवि में आज दिनांक 18.03.2026 को माननीय न्यायालय डीजे मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त प्रेमवीर पुत्र बच्चू निवासी ग्राम अजरोई लालगढी थाना सासनी जनपद हाथरस हाल निवासी पुष्पविहार फेस-2 एटीवी के पीछे थाना हाईवे जनपद मथुरा को सश्रम आजीवन कारावास व कुल 21500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया ।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 मार्च 26 _पूर्णिया की भव्य कलश यात्रा: माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंची महापौर_
*नवरात्र का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक-महत्व !!*
मथुरा 18 मार्च 26*वृंदावन में सप्तदेवालयों की निकाली गई झांकी*