मथुरा 18 मार्च 26* 01 अभियुक्त को 621 ग्राम मादक पदार्थ हैरोइन के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना नौहझील पुलिस टीम व एएनटीएफ यूनिट आगरा द्वारा दिनाँक 17.03.26 को 19.30 बजे मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे पर कि0मी0 संख्या 64 बाघई अण्डरपास के पास से 01 अभियुक्त नितेश पुत्र रविन्द्र बाबू निवासी 11टी/ए-380 ट्रान्सयमुना कालौनी रामबाग आगरा हाल निवासी म0नं0 007 गणपति वेली फतेहाबाद रोड थाना एकता आगरा उम्र करीब 32 वर्ष को 621 ग्राम मादक पदार्थ हैरोइन, 05 लाख रुपये नगद, 01 आईफोन व 01 हुण्डई औरा कार रजि0 नं0 UP80JT4124 के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौहझील मथुरा पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*संक्षिप्त विवरण ………* एएनटीएफ आगरा यूनिट को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी की अभियुक्त नितेश उपरोक्त दिल्ली से हैरोइन, एमडीएमए नामक मादक पदार्थ और लडकियों को दिल्ली से लाकर आगरा के होटलों में सप्लाई करता है और नितेश उपरोक्त अपनें किसी साथी से मादक पदार्थ की खेप लेनें के लिये अपनी उपरोक्त गाडी नम्वर UP80JT4124 से दिल्ली गया है जो खैप लेकर लौटकर आयेगा अगर जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है । जिस सूचना पर एएनटीएफ यूनीट आगरा व थाना नौहझील पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को माल सहित यमुना एक्सप्रेसवे पर कि0मी0 संख्या 64 बाघई अण्डरपास के पास थाना नौहझील जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
नितेश पुत्र रविन्द्र बाबू निवासी 11टी/ए-380 ट्रान्सयमुना कालौनी रामबाग आगरा हाल नि0 म0नं0 007 गणपति वेली फतेहाबाद रोड थाना एकता आगरा उम्र करीब 32 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक व समय -*
यमुना एक्सप्रेसवे पर कि0मी0 संख्या 64 बाघई अण्डरपास के पास ,
दिनांक- 17.03.26 समय 17.15 बजे ।
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण -*
1.621 ग्राम मादक पदार्थ हैरोइन (अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रूपये) ।
2.05 लाख रुपये नगद ।
3.01 आईफोन ।
4.01 हुण्डई औरा कार रजि0 नं0 UP80JT4124
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 95/2026 धारा धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नौहझील जनपद मथुरा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1-थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2-उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
3-उप निरीक्षक गौरव शर्मा एएनटीएफ यूनिट आगरा ।
4- मु0आ0 450 आशीष एएनटीएफ यूनिट आगरा ।
5-मु0आ0 642 सुधीर कुमार एएनटीएफ यूनिट आगरा ।
6-मु0आ0 950 लखनलाल एएनटीएफ यूनिट आगरा ।
7-का0 1997 राहुल कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ १८ मार्च २६ * अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो-व्हाइट फास्फोरस युक्त ‘रैटोल पेस्ट’ आदि की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है
उन्नाव18 मार्च 26*नवाबगंज चौकी इंचार्ज पर लगा गंभीर आरोप*
रोहतास 18 मार्च 26*बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन*