मथुरा 16 मार्च 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.03.2026 को समय करीब 12.05 बजे यमुना जी के पुराने पुल को जाने वाले रोड पर पुल से कुछ पहले शमसान घाट को जाने वाले मोड के पास से थाना जमुनापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/26 धारा 85/115(2)/109(1)/352/351(3) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त हरिमोहन पुत्र रामकिशन निवासी के0वी0एस इंटर नेशनल स्कूल के पास जयगुरु देव मन्दिर के पास थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी व थाना जमुनापार पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 08.03.2026 को वादी मुकदमा ने वादी की बडी पुत्री की शादी प्रवीण पुत्र महेश निवासी दखर मडी बस स्टैण्ड के पास थाना गोण्डा अलीगढ के साथ करना व छोटी बेटी की शादी नीरज पुत्र महेश निवासी उपरोक्त के साथ वर्ष 2018 में करना एवं पति नीरज,सास,ननद के द्वारा वादी की वेटी के साथ अतिरिक्त दहेज में पल्सर मोटर साइकिल की मांग को लेकर मारपीट करना तथा दिनांक 04.03.2026 को ससुराली जनों द्वारा वादी की वेटी को जान से मारने की नीयत से फंदा बनाकर पंखे पर लटका देना, जिसे वादी की वेटी ने अन्य पडोसियों की मदद से बचाना तथा सूचना पर वादी व वादी की वेटी के जाने पर गाली गलौज, करते हुए मारपीट करना तथा दिनांक 08.03.2026 को अभियुक्त गण नीरज, प्रवीण, बहनोई हरीमोहन द्वारा वादी के गेट पर आकर हरी मोहन व नीरज द्वारा अपने हाथ में लिए हुए तमंचे से जान से मारने की नीयत से वादी की बेटियों पर फायर करने पर गोली दरवाजे से टकराकर प्रियांशु के हाथ व पैर में लगने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया । प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0- 93/2026 धारा- 85/115(2)/109(1)/352/351(3) BNS बनाम 1. प्रवीन पुत्र महेश (पति) 2. नीरज पुत्र महेश (पति) 3. सास 4. ननद 5. ननद पुत्री महेश निवासीगण दखर मंडी बस स्टैण्ड के पास गौडा थाना गौडा जिला अलीगढ तथा 6. हरीमोहन (बहनोई) निवासी के0डी0एस0 इन्टर नेशल स्कूल के पास जयगुरुदेव मन्दिर के पीछे थाना हाईवे मथुरा पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
हरिमोहन पुत्र रामकिशन निवासी के0वी0एस इंटर नेशनल स्कूल के पास जयगुरु देव मन्दिर के पास थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 33 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* यमुना जी के पुराने पुल को जाने वाले रोड पर पुल से कुछ पहले शमसान घाट को जाने वाले मोड के पास से दिनांक 16.03.2026 समय करीब 12.05 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 93/26 धारा 85/115(2)/109(1)/352/351(3) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1.एक अवैध तमंचा .315 बोर ।
2.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2- है0का0 1269 मनोज कुमार, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3- का0 145 यतेन्द्र कुमार, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*