April 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 16 अप्रैल2025*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 774 ग्राम नाजायज गांजा सहित किया गिरफ्तार*

मथुरा 16 अप्रैल2025*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 774 ग्राम नाजायज गांजा सहित किया गिरफ्तार*

मथुरा 16 अप्रैल2025*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 774 ग्राम नाजायज गांजा सहित किया गिरफ्तार*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक

 

*श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराधी/अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन के कुशल नेतृत्व में थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.04.2025 समय करीब 23.40 बजे गुम्बद से राजपुर की तरफ जाने वाला कच्चा रास्ता क्षेत्रान्तर्गत थाना वृन्दावन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त भारत पुत्र छितरिया निवासी अरेहरा थाना जैत जनपद मथुरा (उम्र करीव 32 वर्ष) को 774 ग्राम नाजायज गांजा के साथ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरागदगी के आधार पर मु0अ0सं0 207/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
भारत पुत्र छितरिया निवासी अरेहरा थाना जैत जनपद मथुरा (उम्र करीव 32 वर्ष )

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
गुम्बद से राजपुर की तरफ जाने वाला कच्चा रास्ता वृन्दावन।
दिनांक 15.04.2025 समय करीब 23.40 बजे ।

*बरामदगी का विवरण–*
774 ग्राम नाजायज गांजा

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 207/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस अधि0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 125/2025 धारा 3/9/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे जनपद मथुरा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. श्री प्रशान्त कपिल प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा ।
2. श्री धर्मेन्द्र कुमार निरीक्षक अपराध थाना वृन्दावन मथुरा ।
3. उ0नि0 रजत दुबे चौकी प्रभारी मथुरागेट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4. उ0नि0 श्री अनुराग चौधरी थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5. का0 692 सूरजपाल थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
6. का0 355 मनीष थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.