मथुरा 12 फरवरी सोमवार 2024* यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में जिंदा जल गए पांच लोग।
लोकेशन /- मथुरा *उत्तर प्रदेश*
संवाददाता – मथुरा से रिपोर्टर कुमारी सोनम की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 12 फरवरी सोमवार 2024* यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की तरफ जाते हुए एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार बस में जा टकराई। बस और कार दोनों धूं धूं कर लगने लगी। कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जिंदा जलकर मरने वाले पांचों लोग कार में सवार थे,
हादसा जनपद मथुरा जनपद के थाना महावन क्षेत्र में माइलस्टोन 117 के पास हुआ, बस आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी अचानक बस में आग लग गई, पीछे से आ रही कार भी जलती हुई बस में जा टकराई। और देखते-देखते वह भी आग का गोला बन गई, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार और बस टकराने के बाद धूं धूं कर जल उठी राहगीरों ने वमुश्किल बस और कार में फसे लोगों की जान बचाई, उन्ही में से किसी राहगीर ने इलाका पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेस कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य किया, हादसे केचलते यमुना एक्सप्रेस वे पर काफी लंबा जाम लग गया। काफी देर तक सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तब तक बस और कार दोनों जलकर राख हो चुके थे, हादसे में जिंदा जल गए लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बाईट /- एसएसपी शैलेश कुमार पांडे

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*