मथुरा 07 नवम्बर 2024* थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 22 पाव्वा अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अवैध शराब की तस्करी करने वालों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक मगोर्रा के नेत्रत्व में थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीवान सिंह पुत्र जसमत सिह निवासी लौरिया पट्टी थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष को 22 अदद पव्वा अवैध देशी शराब के साथ महाराजा अनंगपाल पव्लिक स्कूल के पास सौख जाजनपट्टी रोड पर 200 मीटर आगे दिनांक 06.11.24 समय 22.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभि0 के विरुद्ध मु0अस0 319/24 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
दीवान सिंह पुत्र जसमत सिह निवासी लौरिया पट्टी थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
महाराजा अनंगपाल पव्लिक स्कूल के पास सौख जाजनपट्टी रोड पर 200 मीटर आगे, दिनांक 06.11.24 समय 22.20 बजे
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अस0 319/24 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना मगोर्रा मथुरा
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक मोहित तोमर थाना मगोर्रा मथुरा ।
2-उ0नि0 पविन्द्र कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
3-है०का0 736 जितेन्द्र कुमार, थाना मगोर्रा मथुरा ।
4- का0 202 राजेश कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
More Stories
हरिद्वार30 सितम्बर 26*निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने समेत कई मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
गुजरात 30 सितम्बर 26*अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 526 किलो हेरोइन-मेथामफेटामाइन जब्त
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *बायसी में जिलाधिकारी का आंगनवाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण, सेविकाओं को किया सम्मानित*