मथुरा से संवाददाता लवकुश शर्मा की खबर
मथुरा १५ फरवरी २६ * देवर ने भाभी की हत्या कर खुद सुसाइड करने की कोशिश की
मथुरा *थाना नौहझील के गांव कटेलिया ( बाघई) में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी गर्दन काट कर हत्या कर दी और खुद आत्महत्या का प्रयास किया घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया हालांकि अभी तक वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 वर्षीय भाभी करिश्मा( पत्नी प्रमोद ) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया इसके तुरंत बाद उसी हथियार से अपना गला भी रेत लिया लहूलुहान हालत में दोनों को जमीन पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए
परिजनों ने आनन फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी और दोनों को सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र नौहझील ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया । वहीं दीपक के हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है दीपक के स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है
एसएसपी श्लोक कुमार ,एसपी देहात सुरेश चंद रावत सीओ संदीप सिंह ओर थाना प्रभारी सोनू सिंह ने भरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
अयोध्या15फ़रवरी २६ * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही से अपराध में संलिप्त अराजकतत्वों में हलचल..!!
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें………………