मऊरानीपुर23जुलाई*राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने आदिवासी समुदाय के लोगो को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया
ग्राम पंचायत धमना पायक में मा० राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की भारी मतों के अंतर से हुई जीत पर आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जीत का उल्लास मनाते हुए आतिशबाज़ी करते हुए मिष्ठान वितरण कर आदिवासियों का सम्मान किया। इस दौरान प्रदीप पटेल जिला महामंत्री भाजपा, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर अडजरिया, प्रधान कृपेंद्र पटेल, शशिकांत पटेल, जितेंद्र पटेल, शत्रुघ्न पटेल, घनाराम पटेल, मनोज श्रीवास, जानकी श्रीवास, पिंटू पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में चुरारा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की हुई बैठक में देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने पर गनेश सोनी, सुभाष मौर्य, राजेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र चतुर्वेदी, राहुल सिंह सोलंकी, सुरेंद्र द्विवेदी, महेश श्रीवास, लखनलाल भदौरिया, मानवेंद्र पटेल, अमित ने हर्ष व्यक्त किया।

More Stories
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*
कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*साइबर ठगी के 35 पीड़ितों की 11 लाख 84 हजार की रकम हुई वापस*
कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*मंझनपुर तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन*