मंडी हिमाचल प्रदेश02नवम्बर23*मंडी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, सात घायल
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धन्यारा के समीप बुधवार शाम एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों को लेकर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर धन्यारा के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
पुलिस ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य को कोटली सिविल अस्पताल ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को मंडी जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमाटर्म के बाद गुरुवार सुबह शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*