भोपाल09मई*यात्री बस पुल से नीचे गिरी: 15 लोगों की मौत, 30 घायल*
भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में यात्री बस के पुल से नीचे गिरने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई एवं 30 घायल हो गए। बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। घटना ऊन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कलेक्टर शिवराज ने बताया कि मृतकों में 6 महिलाएं, 6 पुरूष और 3 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को खरगौन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि 30 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,