भिवाड़ी16अप्रैल*बतन के भाईचारे हेतु भाई इमरान खान ने दावत-ए रोजा इफ्तार आयोजित किया।
भिवाड़ी एनसीआर से जमील अहमद की रिपोर्ट यूपीआजतक
बतन की अमन चैन, शांति और भाईचारा कायम रहे, इस वास्ते बसपा के प्रदेश महासचिव एवम पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अलवर भाई इमरान खान ने भिवाड़ी स्थिति तिजारा में साहिल होटल के पास एक विशाल दावत-ए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमे हजारो की तादाद में सभी धर्मों के लोग शरीक हुए।
दावत-ए रोजा इफ्तार पार्टी में तरह तरह के फल फ्रूट एक जर्दा पुलाव शिकंजी आदि का उम्दा इंतज़ामत किये गए। लोंगो ने दावत-के रोजा इफ्तार पार्टी का खूब छककर आनन्द लिया।
इसके बाद लोगो ने नमाज अदा की। इसमे सभी लोगो ने वतन की अमन चैन और शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
बसपा प्रदेश महासचिव भाई इमरान खान ने बताया कि इस तरह के अवसर गाँव में नही मिल पाते इसलिए मैंने ये दावत-ए रोजा इफ्तार पार्टी यहाँ करवाया जिसमे सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल हो सके और भारी संख्या में लोग रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुये। मैं हमेशा कोई न कोई प्रोग्राम आम जनता के बीच मे करवाता ही रहता हूँ। भाई इमरान खान ने अपने बड़े बुजुर्गों को साल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
आगामी लोकसभा चुनावों के सम्बंध में पूंछा तो बताया कि ये तो पार्टी हाई कमान ओर निर्भर है अगर पार्टी टिकट देगी तो मैं हर सम्भव चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ।

More Stories
भागलपुर17 अप्रैल 26*बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, जिहादी मानसिकता के खिलाफ उठी आवाज*
बस्ती 17 अप्रैल 26*बस्ती में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिंदा व्यक्ति को सरकारी कागज़ों में मृत घोषित कर दिया गया
हाथरस 17 अप्रैल 26**बर्खास्त सिपाही ने खुद को बचाने के लिए बुजुर्ग को जिंदा जलाया