भिलाई म0प्र022अक्टूबर*नाली के ऊपर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:500 मीटर एरिया में तोड़े गए कई मकान,
सकरी हो चुकी सड़क का किया गया चौड़ीकरण
भिलाई. 3 दिन पहले
इस तरह हटाया गया नाली के ऊपर से अतिक्रमण
नगर पालिक निगम भिलाई के वैशालीनगर जोन क्षेत्र में कई घरों में निगम का बुलडोजर चला। लोगों ने यहां नाली के ऊपर निर्माण कर लिया था। इससे नाली की सफाई नहीं हो पा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत निगम में की। इसके बाद निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा और नाली के ऊपर बने निर्माण को तोड़कर ढहा दिया। निगम के अनुसार अम्बेडकर नगर के सड़क नंबर 2 में कई रहवासियों ने नाली के उपर अवैध अतिक्रमण कर लिया था। इसके चलते नाली सफाई में समस्या हो रही थी। साथ ही यहां की सड़क तक को संकरा कर दिया गया था। इससे यहां से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को भिलाई निगम की टीम ने अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को तोड़ते हुए नाली को कब्जा मुक्त कराया।
जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ती निगम की टीम
निगम आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग के विरूद्व सख्त कारवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। लगभग 500 मीटर लम्बी नाली से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए जेसीबी एवं डंपर की सहायता से वहां के निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान वैशाली नगर जोन आयुक्त पुजा पिल्ले, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया