भिण्ड19अगस्त24*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गूगल मीट आयोजित*
*मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की*
*भिण्ड 18 अगस्त 2024/*
प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल में तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे। उक्त कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन को लेकर श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री तथा मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में गूगल मीट का आयोजन किया गया।
प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि 22 अगस्त को आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल में तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हितग्राहियों के लिए सुविधाजनक बैठक व्यवस्था की जायें। इसी प्रकार वाहनो की पार्किग की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन ग्राम समितियों को भी सम्मानित किया जाये। हेलीपेड, सभास्थल पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। गूगल मीट के दौरान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस वितरण का कार्यक्रम कराहल स्थित माॅडल स्कूल के परिसर में किया जायेगा। इसके लिए सभास्थल एवं हेलीपेड स्थल का अवलोकन कर लिया गया है तथा सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। डीएफओ सामान्य श्री सीएस चैहान द्वारा भी इस अवसर पर विभागीय जानकारी प्रदान की गई।
गूगल मीट के दौरान सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम विजयपुर उदयवीर सिंह सिकरवार, कराहल संजय जैन, सीईओ जनपद अभिषेक त्रिवेदी, विजयपुर सीईओ आफिसर सिंह गुर्जर सहित तहसीलदार, फाॅरेस्ट के एसडीओ आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, जिला प्रभारी राधेश्याम पारिक, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कैलाश नारायण गुप्ता, भाजपा जिला महांमत्री शंशाक भूषण एवं गिरधारी बैरवा, दिनेश दुबोलिया, मंडल अध्यक्ष रिकू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी गूगल मीट से जुडे।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक लद्यु वनोपन सहकारी समिति सदस्यों को वर्ष 2023 की तेदूपत्ता की बोनस राशि वितरण के लिए माॅडल स्कूल कराहल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण का लाभांश ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि वितरण की शुरूआत करेंगे। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
श्योपुर जिले में 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*