भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर29जून25*सुलतानगंज थाना अंतर्गत लूट कांड का 24 घंटे के अन्दर सफल उद्भदन।
भागलपुर*लूटी गई 25,000 रू० एवं टैब बरामद तथा 01 अपराधकर्मी गिरफ्तार
दिनांक-27.06.25 को सुलतानंज थाना अंतर्गत मिरहठी अब्जूगंज मोड़ के पास से बाइक पर सवार 02 अपराधियों ने हाथापाही एवं मारपीट कर भारत फिनासियल कम्पनी के मैनेजर पद पर कार्यरत अमीत कुमार की बाइक रोककर 74,099 रूपये, कम्पनी का टैब, एवं मोबाइल की लूट कर ली।
इस संबंध में सुलतानगंज थाना कांड सं0-252/25 पंजीकृत किया गया। कांड का उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फूटेज, तकनिकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के अन्दर कांड का सफल उभेदन कर लिया गया। कांड में संलिप्त अपराधकर्मी मिठू यादव उर्फ देवा को घटना में प्रयुक्त बाईक, लूटी गई 25,000 रूपये एवं कम्पनी का टैब के साथ गिरफ्तार किया गया।
शेष अन्य अपराधकर्मीयों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
बरामदगी -01. नगद – 25,000 /- रू० (लूटी गई राशि),02. लूटी गई कम्पनी का टैब,03. घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल
गिरफ्तारी विवरणी :-01. मिठू यादव उर्फ देवा, पे०-सुबोध यादव, सा०-बैकुंठपुर, थाना-सुलतानगंज, जिला-भागलपुर।
पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था श्री चन्द्रभूषण के निगरानी में गठित छापेमारी दल की विवरणी :- पु०अ०नि० मृत्युंजय कु० सिंह, थानाध्यक्ष, सुलतानगंज थाना। पु०अ०नि० नीरज प्रकाश सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० संजय कु० मंडल, सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, सुलतानगंज थाना।परि०पु०अ०नि० प्रणव प्रकाश ठाकुर एवं सागर सुलतानगंज थाना। सशस्त्र बल, सुलतानगंज थाना।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार