भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर28जून26*पंचायतों के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी*
भागलपुर, 28 जून 2026. पंचायत विकास दिवस के अवसर पर बरारी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बरारी पंचायत सहित जिले के सभी पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि बरारी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला के प्रभारी सचिव का भी आगमन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के प्रति लोगों की जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक संकेत है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी लोग मिलकर अपने-अपने पंचायतों के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अब तक का उनका अनुभव काफी सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सभी संबंधित विभागों एवं आमजन के सहयोग से भागलपुर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त 26 *पूर्णिया बना विधिक शक्ति का केंद्र: 4 जिलों के PLV एक मंच पर, DM-SP ने भरा जोश*
मथुरा 16 अगस्त 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 16 अगस्त 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को कुल 18 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।*