June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर27दिसम्बर23*भाजपा सांसद मनोज तिवारी का  इंटक कॉंग्रेस ने पुतला फूंका।

भागलपुर27दिसम्बर23*भाजपा सांसद मनोज तिवारी का  इंटक कॉंग्रेस ने पुतला फूंका।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता(यूपी आजतक)।

भागलपुर27दिसम्बर23*भाजपा सांसद मनोज तिवारी का  इंटक कॉंग्रेस ने पुतला फूंका।

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को कहा छिछोरा- कांग्रेस इंटक के नेता हुए हमलावर- फूंका मनोज तिवारी का पुतला।

भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।एक प्रश्न के जवाब में सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को छिछोरा कहा है। इसको लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भड़क गए हैं।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार भाजपा सांसद मनोज तिवारी का घंटाघर चौक पर पुतला फूंका एवं जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कथित टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा – उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया वो शब्द बीजेपी नेतृत्व का और संस्कार आरएसएस का है। गरिमाहीन लोगों से गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा करना बेमानी है। ‘छिछोरा’ शब्द का प्रयोग दर्शाता है कि बीजेपी सांसद का आचरण कितना घिनौना होता है। मनोज तिवारी इसका जीता जागता उदाहरण है। भाजपा के लोग रिंकिया के पापा यानी मनोज तिवारी से परेशान है।भाजपा सांसद मूर्खता का इतिहास बनाने में लगे हैं। मनोज तिवारी की बौद्धिकता पर भी संदेह है। भाजपा सांसद ने अशोभनीय टिप्पणी की है। ये बीजेपी के लिए चिंता का विषय है,हमारे लिए नहीं।
पुतला दहन सह विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष रवि कुमार, महामंत्री मंटू यादव,अभिषेक कुमार पिंटू, मुकेश यादव, प्रदीप कुमार बंटी, सिद्धार्थ शर्मा,अमरजीत कुमार, अभिषेक कुमार, युवा नगर अध्यक्ष अंकित कुमार,आशीष कुमार, मृणाल कुमार,शिवम कुमार,पूर्व सैनिक जगदीश झा, मृत्युंजय कुमार, अधिवक्ता प्रमोद उपाध्याय, कामेश्वर मंडल, सिकंदर चौधरी, संजय कुमार, धनंजय ठाकुर दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।भाजपा सांसद मनोज तिवारी के राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस इंटक हुआ हमलावर- फूंका बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का पुतला किया जोरदार विरोधप्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का पुतला दहन करते कांग्रेसी।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.