भागलपुर25जून2023*महाजनसंपर्क अभियान के तहत सजौर मंडल के सजौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर पीएम मोदी की उपलब्धि को बताया।
दिनांक 25/06/2023 शनिवार दिन के 4 वजे भारतीय जनता पार्टी सजौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा , जिला अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी एवं सजौर मंडल के मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सजौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने एवं सेवा सुशासन व गरीब कल्याण योजना एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक जानकारी दी।
वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में किये गये विकास के कार्य विगत कांग्रेस के 49 साल के कार्यकाल से कही भारी है।मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गई हैं, स्टार्टअप देश मे 100 गुना बड़ी है, वही प्रधानमंत्री आवास योजना , किसान सम्मानिधि, उज्जवला योजना ,आयुष्मान कार्ड से लोगो को चिकित्सा के खर्च में राहत मिली, धारा 370 को हटाकर एक देश एक निसान, राम मंदिर के भव्य निर्माण, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति जैसे किये गए वादों को पूर्ण किया। वही सुलतानगंज भागलपुर में नमामि गंगे घाट, फोर लेन एवं अनेक प्रकार के केंद्र की योजना चल रही हैं। आज हर घर को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का सभी आग्रह करते हुए महाथगवंधन से साबधान रहने का आगाह किया, साथ ही कहा बिहार में भाजपा (NDA) 40 में 40 सीटों पर जीतेगी चाहे विपक्ष जितना ही जोड़ लागले। अनुसूचित जिलामोर्चा अध्यक्ष संजय चौधरी ने गरीब कल्याण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए फिर से 2024 में मोदी सरकार का आव्हान किया। वही मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है यह 2014 एवं 2019 में आप के सही मतदान के निर्णय से ही आज हमारा देश परम वैभव पर पहुचना सम्भव हुआ।
इस बैठक में सुलतानगंज विधानसभा प्रभारी सुबोध मिश्रा, महामंत्री मनोज झा , उपाध्यक्ष डॉ के के मंडल, सुगंधा भारती, गोवराय पंचायत मुखिया पंकज यादव, भूलनी पंचायत जिला कार्यसमिति सदस्य संजय मोदी, नंद किशोर साह, संदीप कुमार सिंह, बलराम कुमार, मनीष यादव, कैलाश यादव,पंकज यादव, बजरंगी यादव,चंद्रदेव तांती, अक्षय यादव, मनीष कुमार,दिलीप दुबे, शिव शंकर साह, कुंजबिहारी कुमार, कृष्णनंद सिंह, अश्वनी झा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्याणि कुमारी एवं मंडल के अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
गोशामहल तेलंगना30जून25*तेलंगाना राज्य में भाजपा को एक करारा झटका।
मुजफ्फरनगर30जून25*जाली करेंसी नोट छापने तथा सप्लाई करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।*
लखनऊ30जून25**यूपी में 60 वर्ष पार कर चुके सभी व्यक्तियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड