भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर24अगस्त23*घर में घुस महिला के साथ किया दुष्कर्म।
आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*।
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के कदवा ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में, शुक्रवार की रात गांव के हीं एक आशिक मिजाज युवक के सर पर इस तरह इश्क का भूत सवार हुआ कि एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर की बिजली काट पूरे गांव को अंधेरा कर दिया। उसके बाद घर में सो रही एक महिला के घर में घुस कर युवक ने हथियार का भय दिखा कर जान मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का पति दरबाजे पर सोया हुआ था। घर में शोरगुल होने पर जब पति घर गया तो उसने अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करते रंगेहाथ युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक के पैर को बांध कर जमकर पिटाई कर दी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की आरोपी को ग्रामीणों के द्वारा पैर बांध कर घटना के संबध में पूछताछ की जा रही है और आरोपी घटना से संबंधित मामले की जानकारी दे रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक लक्ष्मीनियां कदवा निवासी चुल्हाय मंडल के पुत्र अरुण मंडल उर्फ बेंगो मंडल है। पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेडिकल जांच करा आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।

More Stories
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,
उन्नाव १३ अप्रैल २६ * गजब:थाने में बैठाए गए युवक के अंदर आया जिन्न,थानेदार ने निकाला पट्टा तो भागा जिन्न