भागलपुर22जून2023*पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक घर से 28 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार*
भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के रहने वाले शंकर यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की और यहां से 28 बोतल विदेशी शराब के साथ शंकर यादव के पुत्र गुड्डू को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर गुड्डू यादव के द्वारा शराब की खरीद-फरोख्त की जाती है। जिसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सबौर थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के द्वारा इंग्लिश गांव के रहने वाले शंकर यादव के घर पर छापेमारी की। जहां से शराब बरामदगी के साथ शराब के धंधे में लिप्त गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*