June 30, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर21जून2023*विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

भागलपुर21जून2023*विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

भागलपुर21जून2023*विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी भागलपुर के विशाल सभागार में दिनांक 21जून 2023 बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कोशिक,उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार, योग प्रमुख उत्तम कुमार एवं अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वशिष्ठ योग बिहार के योग शिक्षक सौरभ कुमार के द्वारा आसन सूर्य नमस्कार प्राणमय आदि अनेक प्रकार के योग का अभ्यास कराते हुए उस से प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में भी बताया गया। सौरभ कुमार ने कहा कि 21 जून 2015 से प्रारंभ होने वाला विश्व योग दिवस आज प्रतिवर्ष भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी मनाया जाता है। आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा योग अवश्य करें। 24 घंटे में एक घंटा निकालना कठिन है। योग स्वस्थ रहने के लिए एक महत्वपूर्ण कुंजी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि योग से शारीरिक मानसिक बौद्धिक अर्थात सर्वांगीण विकास होता है। चिंता अवसाद प्रदूषण आदि अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए तथा मन की शांति के लिए योगासन अत्यंत ही लाभदायक है। प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ रखते हुए शतायु प्रदान करने वाला स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन प्रदान करने वाला योग ही है जिसे आज विश्व के नागरिकों के द्वारा भी योग का अभ्यास किया जाता है।
मंच संचालन करते हुए खेल प्रमुख अशोक कुमार सिंह के द्वारा अनेक प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया। आज के इस अंतरराष्ट्रीय योग के दिवस पर गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य एवं भैया बहनों के द्वारा भ्रामरी, भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, वज्रासन, सुखासन पद्मासन,उष्ट्रासन,सूर्य नमस्कार इत्यादि योग प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अतिथि परिचय शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार के द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं छात्रों के द्वारा प्राणमय सूर्य नमस्कार आसन आदि किया गया।
मीडिया प्रभारी, शशि भूषण मिश्र

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.