भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर21अगस्त23*सीटीईटी परिक्षा में एक परीक्षा केंद्र पर दर्जनों छात्र हुए आक्रोशित लगाया स्कूल प्रबंधन पर सेंटर मैनेज करने का इल्जाम*
भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एन. एन. इंटरनेशनल स्कूल में सीटीईटी ( सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) का परीक्षा 20 अगस्त 2023 को दो पालीयो में लेने पर ससमय प्रशन पत्र नहीं देने पर छात्र छात्राओं ने किया जमकर हंगामा| वही छात्र एंव छात्राओं ने कहा कि आज एन. एन. इंटरनेशनल स्कूल सुलतानगंज में सीटीईटी का परिक्षा दो पालियों में लिया जा रहा है | जो फस्ट परिक्षा सीटीईटी लेने पर प्रशन पत्र साढ़े नौ बजे के बदले साढ़े दस बजे दिया गया और दस मिनट के बाद प्रशन पत्र का सील तोड़ने को कहा गया| परिक्षा का अंतिम समय 12 बजे तक था| जो 11 बजकर 40 मिनट पर ही प्रशन पत्र सभी प्रतिभागी छात्र एंव छात्राओं से छिन लिया गया है| जो एन. एन. इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा सेंटर मैनेज करने पर ऐसा किया गया है| जो सेंटर को रद्द करते हुए सभी प्रतिभागी छात्र एंव छात्राओं से परिक्षा लेने की बात थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जिला पदाधिकारी एंव बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार से किया गया | ऐसे लोगों पर उचित कार्यवाही की भी बात कही| अगर ऐसा नहीं होने पर सभी छात्र एंव छात्राओं का भविष्य के साथ खेलवाड होने पर आनेवाले बीपीएससी परिक्षा में पास होने पर भी हम लोगों को कोई भी नौकरी नहीं मिल पाने की बात कही है| इस दौरान विकास कुमार सकसैना, राहुल कुमार, विष्णु कुमार, प्रियंका कुमारी, सविता कुमारी सहित सैकड़ों छात्र एंव छात्राएं मौजूद थे|

More Stories
गोण्डा3जून26* गोंडा में बच्चे को बांधकर 80 फ़ीट ऊँचे टॉवर पर चढी रेप पीड़िता:-
कानपुर नगर3जून26*17 मई से लापता हैं विजय नगर के नंदू यादव, परेशान परिवार लगा रहा मदद की गुहार*
पूर्णिया बिहार 3 जून 26 पूर्णिया की बेटियों ने रचा इतिहास, अस्मिता वुमन लीग’ बनी मिसाल