भागलपुर19मार्च24*बहादुरपुर सुपर लीग सीजन 2 का हुआ भव्य आगाज, उद्घाटन सत्र के बाद भागलपुर और कहलगांव के बीच हुआ पहला मैच*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर के बहादुरपुर क्रिकेट मैदान में आज लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सुपर लीग 2 का आयोजन किया गया जिसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, यह मैच लेदर बॉल से खेला जाएगा आज उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष अनिकेत कुमार यादव ग्राम पंचायत बरारी के मुखिया जयकरण पासवान के अलावे कई गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से इस बहादुरपुर सुपर लीग सीजन 2 का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष अनिकेत कुमार यादव और ग्राम पंचायत बरारी के मुखिया जय करण पासवान ने बताया कि इस मैच को करने का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को नशे की लत से दूर करना और खेल के प्रति जागरूक करना जिससे हमारा गांव शहर और राज्य में बेहतर खिलाड़ी बनकर यहां के युवा नाम रोशन करें, बहादुरपुर सुपर लीग सीजन 2 के इस भव्य उद्घाटन सत्र में सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे इस कार्यक्रम का आयोजन बहादुरपुर क्रिकेट क्लब के द्वारा किया गया। आज से प्रारंभ होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल अगले रविवार को आयोजित होगा।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*